स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर,1 की मौत

0
11

कारंजा से नागपुर जा रही स्कार्पियो और बाइक की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक चालक राजू आबू सोडे की मौत हो गई. यह घटना दुधाला गांव के पास पर दोपहर 3 बजे के दरमियान हुई.

 

जानकारी के अनुसार विक्रम सुरेश भूंभर(27), मुलीची चंदेवानी स्कार्पियो H24V-4389 से चंदेवानी कारंजा से नागपुर जा रहे थे. इसी दौरान दुधाला गांव के पास स्कार्पियो चालक ने बाइक क्रमांक- MH-40-BD 6104 को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. और बाइक चालक राजू आबू सोडे (43)और सुरेश भूंभर और मुलीची चंदेनी घायल हो गए. इसमें बाइक चालक राजू आबू सोडे को गंभीर चोटें आईं.

 

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानेदार चंद्रकांत काले, एएसआई दिलीप इंगले व पोहरविंद्र बांबल, नापोशी प्रशांत कुमरे के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को नागपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने राजू आबू सोडे को मृत घोषित कर दिया. बांकी लोगों का इलाज चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here