इस बच्ची ने जीता सुपर डांसर 4 का किताब

0
8

बच्चों के बीच लोकप्रिय और जाने माने डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ (Super Dancer Chapter 4) का रविवार को ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ. शो को विजेता मिल गया है. ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के फिनाले में असम की फ्लोरिना गोगोई ने शो का खिताब जीत लिया है.

बीती रात शो के जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु ने फ्लोरिना गोगोई (Florina Gogoi) को ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की ट्रॉफी दी. इसके साथ ही फ्लोरिना को प्राइज मनी भी मिला.

 

फ्लोरिना गोगोई (Florina Gogoi), पृथ्वीराज,संचित चनाना और नीरजा तिवारी को पछाड़ते हुए ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ (Super Dancer 4) की विनर बनी हैं. ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के फिनाले में कर्नाटक के पृथ्वीराज दूसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा पंजाब के संचित चनाना तीसरी पोजीशन हासिल किए. वहीं मध्य प्रदेश की नीरजा तिवारी चौथे नंबर पर और पांचवें नंबर पर दिल्ली की ईशा मिश्रा रहीं.

 

‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ (Super Dancer 4) के मेकर्स ने ट्रॉफी जीतने के बाद फ्लोरिना गोगोई (Florina Gogoi) को 15 लाख रुपये दिए. इसके साथ ही फ्लोरिना गोगोई के मेंटॉर तुषार शेट्टी को भी 5 लाख का चेक मिला. वहीं फिनाले के बाद शो के बाकी फाइनलिस्ट को 1-1 लाख रुपए की धनराशि दी गई. इतना ही नहीं इन पांचों फाइनलिस्ट को स्पॉन्सर्स की तरफ से एयर प्यूरीफायर, रेफ्रिजरेटर और 51 हजार फिक्स्ड डिपॉजिट का सर्टिफिकेट भी दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here