विदर्भ से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है,कांग्रेस के माजी आमदार के घर पर पत्थरबाजी कर उसको जलाने की कोशिश की गई,ये घटना सामने आते ही खलबली मच गई
अमरावती जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बैंक के इलेक्शन अभी संपन्न हुए ,रिजल्ट सामने आने के बाद से ही पूरे जिले की राजनीती गरमाई हुई है
इस इलेक्शन में सहकार पैनल ने जीत दर्ज की ,जीत का जश्न मनाते हुए सहकार पैनल के कुछ कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री बच्चू कडू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, इस आपत्तिजनक जनक टिप्पणी के पीछे कांग्रेस नेता और माजी आमदार वीरेंद्र जगताप का हाथ माना जा रहा था और इसके लिए कल से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था
बहुत ज्यादा ट्रोल किए जाने पर वीरेंद्र जगताप ने घर पर हमला होने की संभावना व्यक्त की थी
आज सुबह जगताप के चांदूर रेलवे के निवास पर कुछ युवकों ने पत्थरबाजी की और उनका घर जलाने की कोशिश की ,ये घटना सामने आते ही खलबली मच गई , पोलीस ने तुरंत घटनास्थल पर से 2 युवकों को हिरासत में लिया
राज्यमंत्री बच्चू कडू के इशारे पर ही ये हमला हुआ ऐसा आरोप जगताप ने लगाया,ऐसा हमला हो सकता है इसकी जानकारी पोलीस को देने के बावजूद पोलीस ने कोई कारवाई नही की ऐसा आरोप भी जगताप ने लगाया






