कल 7 अक्टूबर से खुलेगा शिरडी साई मंदिर,इन भक्तो को ही मिलेगा प्रवेश, नियम जारी

0
9

पूरे महाराष्ट्र में सरकार ने कल 7 अक्टूबर से मंदिर खोलने को अनुमती दे दी है,इसी के तहत सभी मंदिर प्रशासन ने मंदिर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है इसी के साथ मंदिरों ने अलग अलग नियम भी जारी कर दिए है

महाराष्ट्र (Maharashtra) में अहमदनगर (Ahmednagar) जिले के शिरडी के साईबाबा मंदिर (Shirdi Sai baba Mandir) में रोजाना ऑनलाइन पास रखने वाले कम से कम 15,000 श्रद्धालुओं को प्रवेश करने की अनुमति होगी. जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में पूजा स्थल सात अक्टूबर से फिर से खुलने वाले हैं. इसलिए जिला प्रशासन और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई थी. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पास रखने वाले कम से कम 15,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी.

 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास के लिए आवेदन करना होगा. उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रसाद काउंटर बंद रहेगा. जिला प्रशासन के अनुसार, दस साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मरीजों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और बिना मास्क वाले लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

 

ध्यान मंदिर और परायण कक्ष रहेंगे बंद

राज्य में घटते कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट फिर से खोल दिए हैं. हालांकि कोविड के सारे प्रोटेकॉल अभी भी लागू रहेंगे. जिला प्रशासन ने कहा है कि शिरडी साईं बाबा और शनि श्रृंगणापुर (shani shingnapur) मंदिरों को मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा इसके लिए प्रशसान ने शिरडी के गेट संख्या 2 से एंट्री और गेट नंबर 4 और 5 से एंट्री की अनुमति दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here