फेसबुक,व्हाट्सएप के बाद अब जियो का सर्वर डाउन होने की सूचना,ये सेवाएं नही कर रही काम

0
9

Jio Dawn: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के सर्वर के डाउन होने की सूचना है। इसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। Jio यूजर्स की तरफ से  Twitter के जरिए Jio सर्वर डाउन होने की सूचना दी जा रही है।

यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें सुबह से ही Jio के नेटवर्क नहीं मिल रहे हैं। जिसकी वजह से यूजर्स को इनकमिंग या फिर आउटगोइंग कॉल नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही उन्हें इंटरनेट डेटा इस्तेमाल में भी दिक्कत हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत में jio Mobile के नेटवर्क के इस्तेमाल में समस्या आ रही है। यूजर्स की तरफ से नेटवर्क डाउन होने की लगातार शिकायत मिल रही है। Jio सर्वर के डाउन होने की सूचना दिल्ली, लखनऊ, ग्वालियर, इंदौर, रायपुर, बैंगलोर और नाशिक जैसे शहरों से सबसे ज्यादा आ रही है। अभी तक Twitter पर करीब 4000 यूजर्स ने Jio नेटवर्क के डाउन होने की सूचना दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here