सरकार चाहे मार दे या गाड़ दे ,किसानों का समर्थन करने लखीमपुर जायेंगे

0
10

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप से कुचला जा रहा है। राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि पीएम लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर नहीं गए

 

राहुल ने इस दौरान कहा कि सरकार किसानों की ताकत नहीं समझ पा रही है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों पर हमला है। राहुल ने कहा कि पूरे देश के किसानों पर योजनागत तरीके से हमला हो रहा रहा, पहले भूमि अधिग्रहण बिल वापस किया गया और फिर तीन काले कानून लाए गए। राहुल ने कहा कि यूपी में किसानों को मारा जा रहा है। इस सरकार में जो रेप करते हैं, किसानों को मारते हैं वे जेल से बाहर रहते हैं और जो कुछ नहीं करते उन्हें जेल में डाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज राहुल गांधी पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ लखनऊ आएंगे, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी जाएंगे. हालांकि राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी जाने के मामले पर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here