भारत दिनांक 6 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)
भारत में कल से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है इससे पूर्व आज लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के आंकड़े में कमी देखी गई जो देशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है
देश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों ने राहत देनी शुरू कर दी है. पिछले कई दिनों से कोरोना का ग्राफ नीचे जा रहा है. हालांकि त्योहार के सीजन को देखते हुए कहा जा सकता है कि खतरा अभी टला नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,833 नए केस सामने आए हैं, जबकि 278 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना के नए केस में बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 38 लाख 71 हजार 881 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 46 हजार 687 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 31 लाख 75 हजार 656 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक 92,17,65,405 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 59,48,360 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है.






