क्रूज़ पर चल रही रेव पार्टी में सामने आया शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम

0
7

एनसीबी ने शनिवार को मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज शिप में ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 3 महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया सबसे चौंकाने वाली बात इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार के बेटे का सहभागी होना था

एनसीबी के मुताबिक यह सुपरस्टार का बेटा और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान (shahrukh khan) का बेटा आर्यन खान है (aaryan khan)

इस ड्रग्स पार्टी में बॉलीवुड सुपस्टार के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है एनसीबी(NCB) की टीम बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एनसीबी की टीम यात्री बनकर इस क्रूज शिप पर पहुंची थी।

पहली आई खबरों के अनुसार पूछताछ के दौरान आर्यन खान ने बताया कि उन्हें इस पार्टी में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि ऑर्गनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी में बुलाया था। पार्टी में क्या होने वाला था उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

एनसीबी के सूत्र अब जो जानकारी दे रहे हैं उसके मुताबिक आर्यन खान ने ड्रग्स लेने के बाद कबूल कर ली है और उससे पूछताछ जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here