फेसबुक पर दोस्ती कर और शादी का वादा कर 21 वर्षीय युवती का 2 बार गर्भपात कराने की चौंकाने वाली घटना नागपुर से सामने आ रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन अनिल ठाकरे उम्र 29 ओम नगर निवासी इस युवक ने महाविद्यालय में अंतिम वर्ष में पढ़ने वाली 21 साल की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की,ये दोस्ती आगे बढ़ी और दोनों ने अपना नंबर आदान-प्रदान कर चैटिंग शुरू की । कुछ दिनो की चैटिंग के बाद युवक ने युवती को मिलने के लिए कहा जिस पर युवती मान गई ।मिलने के बाद युवक ने युवती से शादी का वादा किया और उनका मिलने का सिलसिला शुरू हो गया
यूवती के जन्मदिन पर रोशन उसको पचमढ़ी घुमाने लेकर गया जहां पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए ,उसके बाद लगातार दोनों के बीच संबंध बने, जिससे युवती गर्भवती हो गई, यूवती के गर्भवती होने की बात जानकर रोशन ने उसे गर्भपात की दवाई दी जिससे उसका गर्भपात हो गया
तुम्हारी पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी करेंगे ऐसा कहकर रोशन ने यूवती से शारीरिक संबंध बनाना जारी रखा इससे यूवती दूसरी बार गर्भवती हो गई, रोशन ने फिर उसे गर्भपात की दवाई दी जिससे उसका दूसरी बार गर्भपात हो गया
अचानक उनके संबंधों में कड़वाहट आई और यूवती संबंध खत्म करने के लिए ब्लैकमेल कर रही है ऐसी ऐसी शिकायत कहां रोशन ने हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन में की इसके बाद युवती ने भी कटवाना पुलिस स्टेशन में रोशन ने बलात्कार कर दो बार गर्भपात करने की शिकायत दर्ज करें पुलिस ने रोशन के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की






