अक्टूबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का झटका दिया है. कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये की भारी बढ़त कर दी है. इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि पर खाना महंगा हो सकता है.
अब देश में अलग अलग जगह 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1736.5 रुपये से लेकर 1805 रुपए का हो गया है. पहले यह 1693 रुपये का था. हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव न कर थोड़ी राहत दी गई है.
फिलहाल रसोई गैस के नही बढ़े दाम
इसके पहले एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था. इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात है.






