11 वर्षीय बालिका के कोमार्य का सौदा 40 हजार में ,पुलिस ने बचाया

0
8

नागपुर से एक अत्यंत सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, 3 महिलाओं ने 11 वर्षीय बालिका के कौमार्य का सौदा कर उसकी अस्मत से खिलवाड़ करने की कोशिश की पर पुलिस ने समय रहते बालिका को सकुशल महिलाओं के चंगुल से छुड़ा लिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला खरबी निवासी अर्चना शेखर वैंशपायन (39) ने अपनी सहेली की 11 वर्षीय बेटी को कहा कि उसके 2 वर्षीय बेटे का जन्मदिन मनाना है यह कह कर वह उसे अपने साथ अपनी सहेली गोधनी निवासी रंजना मेश्राम के मित्र के ओम नगर कोराड़ी रोड स्थित फ्लैट पर ले गई वहां पर दोनों महिलाओं ने नायकवाड़ी बांग्लादेश निवासी तीसरी आरोपी महिला कविता निखारे से संपर्क कर बालिका के कौमार्य के लिए ग्राहक ढूंढने कहा

कविता ने बालिका के कौमार्य बिक्री के लिए ग्राहक ढूंढने शुरू कर दिए , इस कौमार्य बिक्री की भनक लगते ही पुलिस ने एक नकली ग्राहक कविता के पास भेजा ,नकली ग्राहक ने पीड़ित बच्ची के कौमार्य का सौदा ₹40 हजार में तय किया,सौदा तय होने पर नकली ग्राहक बताए स्थान पर पहुंचा और अर्चना को ₹40 हजार दीए। पैसे मिलते ही अर्चना ने उस नकली ग्राहक को अलग कमरे में भेजा था था उसके साथ उस 11 वर्षीय बालिका को भी कमरे में भेज दिया, नकली ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी और पुलिस ने वहां छापा मारकर पीड़ित बालिका को मुक्त कराया तथा तीनों महिला आरोपी अर्चना ,रंजना व कविता को हिरासत में लिया

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here