महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे ने बाम मछली की नई प्रजाति की खोज की है. तेजस के मुताबिक, इसका संबंध रक्थमिच्थिस जीन से है, जो कि मीठे पानी की ईल है.
बाम मछली की नई प्रजाति एक `hypogean freshwater eel’ है, जिसकी खोज का श्रेय तेजस ठाकरे, प्रवीणराज, अनिल मोहापात्रा और अनम पवन कुमार को दिया गया है.
तेजस ठाकरे ने कहा की ये उनकी अभी तक की सबसे बेहतरीन खोज है, ब्लाइंड हाइपोजीन फ्रेश वाटर ईल वो भी मुंबई में. इसका नाम रक्थमिच्थिस मुंबा रखा गया है, जो हमारे शहर मुंबई से प्रेरित है.






