भारत में कोरोना मामले में लगातार दूसरे दिन बड़ी बढ़ोतरी

0
12

भारत में लगातार दो दिन कोरोना के नए मामले 20 हजार से कम आने से देश में कोरोना संक्रमण कम होने की उम्मीद जगी थी पर कल और आज लगातार दो दिन नए कोरोना मामले में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई वही 250 से ज्यादा लोगो की जान पिछले 24 घंटो में कोरोना से गई

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 26,727 नए मामले सामने आए हैं, 277 लोगों की जान गई है जबकि 28,246 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 1,796 की कमी आई है, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 275,224 पर पहुंच गया है। इस समय केरल में सबसे ज्यादा 143,109 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र में 40,061, तमिलनाडु में 17,150, मिजोरम में 16,416 और कर्नाटक में 12,809 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here