नागपूर दिनांक 18 सितंबर (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले मे नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली,पिछले 24 घंटो में शहर से ग्रामीण में ज्यादा मरीज मिले
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में मामूली बढ़ोतरी रही और 1000 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 1059 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 725+ ग्रामीण 334) जिसमे 29 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 13+ ग्रामीण 16+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत दर्ज की गई
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई ,जिले में अब कुल 152 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 100 ग्रामीण में 52 और जिले के बाहर 0 का समावेश है






