दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर अब यह होंगा नया नाम,मोदी सरकार का बड़ा फैसला

0
16

मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के राजपथ का नाम बदलने का फैसला किया है. अब से राजपथ को कर्तव्य पथ कहा जाएगा. 7 सितंबर को NDMC की एक अहम बैठक होने वाली है, उस मीटिंग में ही सरकार के इस फैसले पर मुहर लगा दी जाएगी.

राजपथ का नाम बदलने का फैसला

कहा जा रहा है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से गुलामी की हर चीज से मुक्त होने की बात कही है, तभी से राजपथ के नाम बदलने पर भी मंथन शुरू हो गया था. इसी कड़ी में सरकार ने अब कई सालों बाद राजपथ को कर्तव्य पथ नाम देने का ऐलान कर दिया है. नेताजी स्टैच्यू से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जो पूरी रोड जाती है, उसे कब कर्तव्य पथ कहा जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले की प्राचीर से गुलामी की हर चीज से मुक्त होने की बात कही थी. इसके बाद से राजपथ (Rajpath) का नाम बदलने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे.

सूत्रों की मानें तो 7 सितंबर को एनडीएमसी (NDMC) की एक अहम बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में ही सरकार के इस फैसले पर मुहर लगा दी जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में कॉलोनियल मानसिकता से संबंधित प्रतीकों से मुक्ति पर जोर दिया था. इस दौरान पीएम ने 2047 तक कर्तव्यों के महत्व पर भी जोर दिया था. इन दोनों कारकों को ‘कर्तव्य पथ’ के नामकरण के पीछे देखा जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here