रियल लाइफ में चल रहा है बबिता और टप्पू का इश्क

0
14

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है. इस बार शो में ‘बबिता जी’ का किरदार निभाने वाली अदाकारा मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) चर्चा में हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सनसनी मचाने वाली मुनमुन दत्ता की प्रोफेशनल लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रही है मगर इस बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

बबीता यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) के रियल लाइफ अफेयर की खबर ने हंगामा मचा दिया है। लोग इस खबर को पचा नहीं पा रहे हैं। लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि टप्पू, बबीता जी से प्यार करने लगा है।

मुनमुन और राज के उम्र में बड़ा अंतर है, राज 24 साल के हैं तो वहीं एक्ट्रेस उनसे 9 साल बड़ी हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक डेटिंग की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है.

अब ये बात तो हर कोई जानता है कि टप्पू के पापा जेठालाल बड़ी ही शिद्दत के साथ बबीताजी को पसंद करते हैं।बबीता जी को सामने देखते ही जेठालाल का दिन बन जाता है। वह बात अलग है कि आज तक भी जेठालाल अपने दिल की बात बबीताजी से नहीं कह पाया है लेकिन टप्पू तो अपने पापा से एक कदम आगे निकला। टप्पू ने तो बबीता जी को डेट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर नए मीम्स की बहार आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here