2 सितंबर को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. 40 वर्षीय एक्टर के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया, पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. इस बीच सिद्धार्थ के परिवार के बाद लोगों को किसी की चिंता सता रही हैं तो वह है शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की.
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिद्धार्थ की सबसे खास दोस्त शहनाज गिल पहुंची हैं.
आखिरकार सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज की पहली तस्वीर सामने आई है. शहनाज कार में बैठी नजर आईं, उनकी हालत देखकर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है





