बिग बॉस विनर और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आई सामने,हुआ बड़ा खुलासा

0
8

बिग बॉस विनर और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से टीवी और फिल्म जगत की हस्तियां और उनके फैंस को शॉक लगा और कुछ फैंस ने उनकी अचानक मौत पर संदेह भी जताया था

सिद्धार्थ शुक्ला का कल पोस्टमार्टम किया गया और इसकी जांच रिपोर्ट पोलीस अधिकारी को सौप दी गई , मिली जानकारी के अनुसार ओशिवारा थाने के जांच अधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट में किसी आशंका का जिक्र नहीं है.

इसका मतलब यह है कि प्रारंभिक रिपोर्ट में सिद्धार्थ की मौत को दिल का दौरा पड़ने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द ही सारी जानकारी दी जाएगी। उधर, अभिनेता के परिवार ने किसी को लेकर कोई संशय नहीं जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला के शव की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी लेकिन रिपोर्ट आने में 15 दिन लग सकते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने 1 सितंबर को तबीयत खराब होने की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here