महाराष्ट्र के यवतमाल के उमरखेड़ में मंगलवार सुबह एक जलमग्न पुल को पार करते समय राज्य परिवहन की बस के बह जाने से चार लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों की चेतावनियों की अनदेखी करते हुए, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) नांदेड़-नागपुर बस बाढ़ के पानी में जलमग्न पुल को पार कर रही थी.
बमुश्किल कुछ मीटर की दूरी पर ही बस पानी की तेज धाराओं में फंस गई, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और यात्रियों के साथ वाहन नदी में गिर गई.
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते तेज बहाव वाली नदी में फंसी बस को निकालने के लिए रस्सियों वाली एक क्रेन को नदी किनारे पर तैनात किया गया था.






