नांदेड़ से नागपूर की बस क्रमांक 5018 अपने प्रवास के दौरान उमरखेड़ से जा रही थी,पूल पर जमा पानी का अंदाज ना आने से बस डूबने की दुर्घटना हुई,बस में 15 प्रवासी होने की जानकारी सामने आ रही है
नांदेड़ से नागपूर की बस अपने गंतव्य के लिए उमरखेड से 3 किमी दूर महागाव रोड के दरम्यान जा रही थी,पूल पर पानी जमा था ,ड्राइवर को पानी का अंदाज ना आने से उसने बस का प्रवास जारी रखा और ये उसकी बड़ी गलती साबित हुई और थोड़ी दूर जाने पर बस पाणी में डूबी,कुछ लोगो ने इसका वीडियो बना लिया और बस डूबने की सूचना प्रशासन को दी
बस डूबने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए






