मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,एक मोबाइल बरामद

0
5

नागपुर में मोबाइल चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही है मार्केट रेलवे स्टेशन के बाद अब पैदल चलने वाले और ऑटो में सवार लोगों से भी मोबाइल छीनने की घटनाएं सामने आ रही है दिन-ब-दिन बढ़ रही घटनाओं से आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हो रहा था हालांकि पिछले सप्ताह कुछ मोबाइल चोरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली थी

आज फिर एक मोबाइल चोर को पकड़ने में रेलवे पोलीस को सफलता मिली जिससे चुराया हुआ एक मोबाइल बरामद किया गया

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन के स्लीपर वेटिंग हॉल से मोबाइल चुराने वाले चोर को धर दबोचा गया. उसके पास से चोरी के 14,000 रुपये का मोबाइल भी बरामद किया गया. आरोपी का नाम जवाहरनगर, अकोला निवासी प्रथमेश जगदीश ईश्वरकर (19) बताया गया.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइट ड्यूटी के दौरान रात करीब 3.40 बजे आरपीएफ जवान श्याम झाड़ोकर को सीसीटीवी कैमरों में प्रथमेश स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया. इस दौरान टोपराम रहंगडाले भी सीसीटीवी यूनिट में तैनात थे. शक बढ़ने पर झाड़ोकर, राजू खोपरागड़े और संजय खंडारे ने प्रथमेश को पकड़कर थाने ले आये. तलाशी लेने पर उसके पास एक महंगा मोबाइल मिला.

 

पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. कड़ाई से पूछने पर उसने चोरी की कबूली दी. उसने बताया कि यह मोबाइल उसने स्लीपर वेटिंग हॉल से चुराया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here