पारडी में एक विचित्र दुर्घटना में एक व्यक्ति अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, इस दुर्घटना के बाद मौत आनी है तो कैसे भी आ जाती है ये कहावत यथार्थ होते दिख रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क किनारे निर्माण कार्य में कुछ मजदूर लगे हुए थे इसी दौरान सड़क पर जा रहे ट्रक एक बड़ा पत्थर से टकराया और पत्थर उछलकर एक श्रमिक के सर पर जा लगा बड़ा पत्थर जोरदार तरीके से सर पर लगने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल श्रमिक विंध प्रकाश गौड़ (उम्र 45 वर्ष) को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया






