केंद्र सरकार ने लाए तीनों किसान बिल तुरंत रद्द किए जाए और सभी अनुदान समाप्त करने वाला नया बिजली कायदा भी तुरंत वापस लिया जाए इसलिए दिल्ली में पिछले 10 महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं जिसका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा कर रहा है ,इस संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है
वही नागपुर में 11 राजनीतिक दलों ने इस बंद को समर्थन देते हुए नागपुर के सभी व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों का समर्थन करने का आह्वान किया है
इन 11 राजनीतिक दलों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ,राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,आम आदमी पार्टी, जनता दल सेकुलर , रिपा सेकुलर, खोरीपा, फारवर्ड ब्लाक ,समाजवादी पार्टी, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का समावेश है
27 सितंबर को वैरायटी चौक से लोहा पुल कॉटन मार्केट महाल इतवारी मार्क से रैली निकालकर व्यापारियों और छोटे दुकानदारों से बंद रखकर किसानों को समर्थन देने का आह्वान किया जाएगा






