जरीपटका में बेटे के साथ दोपहिया वाहन से जाते समय संतुलन बिगड़ने से गिरी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम शांताबाई राऊत है। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महात्मा फुले नगर, प्लाॅट नं. 96, भीम चौक निवासी शांताबाई राऊत घटना के दिन बेटे के साथ दोपहिया वाहन (क्रमांक एम एच- 31- ए.ई.- 1608) से डाॅ. खान के दवाखाने जा रही थीं।
जरीपटका स्थित क्रिश्चियन कब्रस्तान के पास संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ीं। मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान 24 सितंबर को उनकी मौत हो गई। जरीपटका थाने के हवलदार चंद्रशेखर ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।






