कोरोना काल में ‘मजदूरों के मसीहा’ बनकर सामने आए सोनू सूद इन दिनों आयकर विभाग की छापेमारी की वजह से सुर्खियों में हैं
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने आईटी रेड और हैदराबाद में अस्पताल खोलने की योजना पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके सपने बड़े हैं और वह एक मिशन पर हैं।
सोनू सूद ने अस्पताल के प्लान के बारे में बात करते हुए कहा कि जितने लोग हमारे पास मदद के लिए आए उनमे से कई लोगों का इलाज हैदाबाद में हुआ। वहां के कुछ अस्पतालों का इन्फ्रास्ट्रक्चर अलग दर्जे का है, आने वाले पचास सालों में योजना यह है कि सोनू सूद रहे या ना रहे, लेकिन इस चैरिटेल अस्पताल के ज़रिए लोगों का मुफ्त इलाज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे सपने बड़े हैं और मैं एक मिशन पर हूं. पिछले कुछ दिनों में मैंने 2 करोड़ रुपये का खर्चा अस्पताल के प्रोजेक्ट पर करा है. यह जरूरतमंदों के लिए अत्याधुनिक, निशुल्क, बेस्ट क्वालिटी की मेडिकल फैसिलिटी से लैस होगा.






