भाजपा ने तो विधानसभा क्षेत्र निहाय चुनाव प्रभारियों और समितियों की घोषणा भी कर दी है. शहर अध्यक्ष व विधायक प्रवीण दटके ने इस संदर्भ में आयोजित बैठक में उक्त घोषणाएं की है. पूर्व नागपुर में अनिल सोले, मध्य में गिरीश व्यास, दक्षिण-पश्चिम में प्रवीण दटके, पश्चिम संदीप जोशी, दक्षिण भोजराज डुम्बे और उत्तर नागपुर विस क्षेत्र के लिए संजय भेंडे प्रभारी घोषित किये गए हैं. इस दौरान संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर और सुनील मित्रा उपस्थित थे.
वहीं समितियों में संगठन की जिम्मेदारी सुनील मित्रा, मतदान पंजीयन गिरीष देशमुख, प्रचार प्रसार मनपा सम्बधित होर्डिंग बैनर इत्यादि के प्रमुख संदीप जोशी, कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्रमुख प्रमोद पेंड़के, मनपा राजनीति सम्बधित महामंत्री सजंय बंगाले, गठबंधन समन्वयक एवं बूथ सम्मेलन प्रमुख महामंत्री रामभाऊ अम्बुलकर, युवा मोर्चा तथा कार्यक्रम बैठक प्रमुख महामंत्री नरेंद्र बोरकर, लोकसभा विस्तारक आशीष वांदिले, राशनिंग आंदोलन समन्वन्यक मुन्ना यादव, रमाबाई आवास योजना समन्वयक धर्मपाल मेश्राम, सजंय गांधी निराधार योजना प्रमुख सजंय बालपांडे घोषित किये गए हैं.






