पहले रॉन्ग साइड चलाया वाहन, ट्रेफिक पोलीस से हाथापाई ,तोड़ी स्वाइप मशीन और फिर….

0
7

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकने पर बौखलाया चालक चालान कार्रवाई से बचने के लिए यातायात विभाग के हवलदार से भिड़ गया और हाथापाई कर उसकी स्वैप मशीन तोड़ दी। आरोपी चालक के खिलाफ गणेशपेठ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

 

काम में बाधा डालने का मामला दर्ज

आरोपी कोठी रोड, महल निवासी वरुण घाटे 30 है। गुरुवार की शाम को वरुण कर्नलबाग से अशोक चौक के तरफ दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-ए.एच.-9559) से रॉन्ग साइड जा रहा था। यातायात विभाग के हवलदार मधुकर शंभकर (54) ने उसे रोक लिया। वरुण ने कार्रवाई होते देख मधुकर से हाथापाई की और तैश में आकर मधुकर से स्वैप मशीन छीनकर जमीन पर पटक दी। जिससे मशीन टूट गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और वरुण के खिलाफ कारवाई की प्रक्रिया शुरू की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here