नागपुर में नए ‘ऑडी अप्रूव्ड : प्लस’ शोरूम का उद्घाटन

0
20

नागपूर दिनांक 26 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)

भारत में ऑडी अप्रूव्ड : प्लस का यह 18 वां शोरूम है • इसी परिसर में एक नये सर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया गया यह शोरूम एमआईडीसी रोड, हिंगना, नागपुर में स्थित है

जर्मनी की प्रमुख लक्जरी कार निर्माता, ऑडी ने आज नागपुर में अपने नए प्रि-ओन्ड कार शोरूम ‘ऑडी अप्रूव्ड : प्लस’ का उद्घाटन किया। इसके अलावा इसी परिसर में नए सर्विस सेंटर का उद्घाटन भी किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये दोनों फैसिलिटी नागपुर में सेंट्रल एमआईडीसी रोड, हिंगाना में स्थित है।

इस अवसर पर ऑडी इंडिया के हेड  बलवीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “हम देश में अपने 18 वें ऑडी अप्रूव्ड : प्लस शोरूम का उद्घाटन कर बेहद प्रसन्न हैं। नागपुर महाराष्ट्र के प्रम ुख औद्योगिक शहरों में से एक है और हमारी यहां पर दमदार मौजूदगी है। हम अपने प्रि-ओन्ड कारों के बिजनेस का तेजी से विस्तार कर रहे हैं और इस साल के अंत तक देश में इस तरह के 22 शोरूम खोलेंगे। इसके अलावा, हमने एक नया सर्विस सेंटूर भी खोला है, जिससे हम अपने उपभोक्ताओं के साथ अच्छी तरह जुड़े रहेंगे।”

ऑडी अप्रूव्ड : प्लस के शोरूम पर डिस्प्ले किये गये प्रत्येक प्रि-ओन्ड वाहन को 300 से ज्यादा मल्टी पॉइंटस पर जांजा-परखा जाता है। इसमें गाड़ियों की मैकेनिकल, बॉडी वर्क, इंटीरियर और इलेक्ट्रिकल स्थिति की जांच की जाती है और कई स्तर की गुणवत्ता जांच भी की जाती है। उपभोक्ता सड़क पर कार चलाकर उसकी स्थिति भी जांच सकते हैं ताकि कार खरीदते समय पूरी मानसिक शांति मिले।

ऑडी अप्रूव्ड : प्लस प्रोग्राम के तहत, ऑडी इंडिया 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस दिया जाता है। इसके साथ ही गाड़ी की खरीद से पहले गाड़ी का पूरा इतिहास पेश किया जाता है। उपभोक्ता प्रोग्राम के जरिए आसान फाइनेंसिंगू एवं बीमा लाभों का आनंद उठा सकते हैं।

ऑडी नागपुर के डीलर प्रिंसिपल  प्रशांत केशरवानी ने कहा, “नागपुर में प्रि-ओन्ड कारों की मांग काफी बढ़ गई है और इस नए शोरूम के माध्यम से हम इस क्षेत्र के लोगों को प्रि-ओन्ड लग्जरी कार आसानी से मुहैया करा सकेंगे। इसके अलावा, एक नए सूर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया गया है और हम ऑडी इंडिया के साथू अपनी साझेदारी का विस्तार कर बेहद खुश है तथा नागपुर में अपने उपभोक्ताओं की सेवा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here