दिव्यांग दंपती के ई-रिक्शे से चार बैटरियां चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार

0
11

नागपुर दिनांक 26 ऑगस्ट (शहर प्रतिनिधी)

ई-रिक्शा के भरोसे जीवन यापन करने वाले दिव्यांग दंपति के गांव जाते ही दो चोर उनके घर के सामने खड़े ई-रिक्शा की चार बैटरियां चुरा ले गए।

गांव से लौटने के बाद विनोद मांगीलाल पवार (30) को ई-रिक्शा की चारों बैटरियां चोरी होने की बात पता चली। विनोद ने पारडी थाने में शिकायत की। पारडी के थानेदार मनोहर कोटनाके को जब यह पता चला कि दिव्यांग की ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी हो गईं, जिसके सहारे उसके परिवार का गुजारा हो रहा था तब उन्होंने आरोपियों की तलाश करने की जिम्मेदारी डीबी स्क्वाॅड को देते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

डीबी स्क्वाड ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अमन विजय लोखंडे (19) अबूमियां नगर, आकरे डेकाेरेशन के पास, भांडेवाड़ी, वाठोड़ा नागपुर और रुपेश उर्फ आलू कुंदन लोखंडे (20) उडिया मोहल्ला, भांडेवाड़ी नागपुर निवासी को धरदबोचा। दोनों आरोपियों से 35 हजार रुपए की चार बैटरियां, दोपहिया वाहन सहित 1 लाख 85 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस ने दिया एक सप्ताह का राशन 

पोलीस ने दिव्यांग दंपति को एक सप्ताह का राशन का इंतजाम करके दिया, ताकि पवार दंपति के खानपान का इंतजाम हो सके। दरअसल पवार दंपति के दिव्यांग होने की बात सुनकर थानेदार कोटनाके व अन्य पुलिस कर्मियों का दिल पसीज गया था। वे आरोपियों की खोजबीन में जुट गए थे। अंतत: दोनों आरोपियों को पुलिस ने खोज निकाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here