नागपूर दिनांक 13 ऑगस्ट (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में कल के मुकाबले आज नए कोरोना मरीजों की संख्या में मामूली कमी रही ,आज ग्रामीण में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में बढ़ोतरी रही और 2000 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2077 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1450+ ग्रामीण 627) जिसमे 84 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 45+ ग्रामीण 39+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत दर्ज की गई जो शहर से है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी हुई ,जिले में अब कुल 477 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 409 ग्रामीण में 68 और जिले के बाहर 0 का समावेश है






