ई-रिक्शा ने सब्जी विक्रेता को उड़ाया, हुई मौत

0
9

नागपूर दिनांक 13 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)

कुंभार टोली चौक में भीषण सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्क्षा चालक ने सब्जी विक्रेता को उड़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पारड़ी निवासी चंद्रशेखर गोड़बोले (50) वर्ष सब्जी विक्रेता था। गुरुवार को रात करीब 8.30 बजे वह सब्जी का ठेला लेकर जा रहा था।

कुंभार टोली चौक में ई-रिक्क्षा (एम.एच.-40-बी.एफ.-1767) के चालक किशोर शिवहरे (60), वाठोड़ा निवासी ने ई-रिक्शा तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर चंद्रशेखर के सब्जी के ठेले को टक्कर मारी। चंद्रशेखर सिर के बल नीचे गिरा और सब्जी का ठेला पलट गया।

हादसे में गंभीर घायल हुए चंद्रशेखर की मौत हाे गई। आरोपी किशोर शिवहरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here