गड्डे में नहाने उतरे 3 किशोर,दिखा सांप और…..

0
9

नागपूर दिनांक 13 ऑगस्ट ( शहर प्रतिनिधी )

वाठोड़ा थाना अंतर्गत भांडेवाड़ी परिसर में रेलवे के काम के दौरान खोदे गए गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक जूनी पारडी बस्ती निवासी सुधीर विजय मेश्राम बताया गया. उक्त गड्ढे में बारिश का पानी जमा है. सुधीर अपने 3 दोस्तों के साथ इस यहां नहाने गया था लेकिन पानी से भरे गड्ढे में उतरने के बाद वह बाहर नहीं आ पाया.

जानकारी के अनुसार भांडेवाड़ी परिसर में नागपुर-नरखेड़ रेल लाइन के लिए रेलवे द्वारा गड्ढे खोदे गए गए है. बारिश की वजह से इन गड्ढों में पानी भर गया है इसलिए फिलहाल इन दिनों काम बंद है. सुधीर अपने 3 दोस्तों के साथ यहां पानी में तैरने गया था. इसी बीच उसे और उसके दोस्तों को सांप दिखाई दिया. गड्ढे में तैर रहे अन्य तीनों बालक सही सलामत पानी से बाहर निकल आये लेकिन सांप दिखने के बाद डर और घबराहट के बीच सुधीर की पानी से निकलने की कोशिश नाकामयाब रही. वह बीच गड्ढे में डूब गया.

आनन-फानन में शुभम के दोस्तों ने परिसर के लोगों को जानकारी दी. तुरंत अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना दी गई. गोताखोर जगदीश खरे को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. शाम 6.45 बजे के गल्फ डाल कर खरे ने गड्ढे से लाश को ढूंढ कर बाहर निकाला. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here