उज्जैन के महाकाल मंदिर में अल सुबह भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को राखी अर्पित की गई इस मौके पर महाकाल को 21 हजार लड्डुओं का भोग भी लगाया. महाकाल को चांदी जड़ित राखी बांधी गई.
पुजारी ने बताया कि रविवार को भस्म आरती में सबसे पहले बाबा का पंचामर्त अभिषेक और पूजन किया गया. आकर्षक श्रंगार के बाद नैवेद्य में 21 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया. उसके बाद बाबा महाकाल को पण्डे-पुजारी के परिवारों की महिलाओं ने राखी बांधी. कोविड के चलते श्रद्धालुओं को भस्म आरती में प्रवेश नहीं दिया गया.




