उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने रोजगार के लिए नागपुर से दिल्ली आ रहे युवाओं को अरेस्ट करने पर सरकार के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठाया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र से भर्ती की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे सैकड़ों अर्धसैनिक बल के अभ्यर्थी शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उम्मीदवार महाराष्ट्र के नागपुर से दिल्ली तक मार्च पर हैं, जहां वे 25 जुलाई को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
अभ्यर्थी सरकार से अर्धसैनिक बलों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू करने की मांग कर रहे हैं। ये सभी अभ्यर्थी लगभग 44 दिनों से लगातार चल रहे हैं।