5 साल की 2 बच्चियों का शारीरिक शोषण करनेवाला नराधम गिरफ्तार

0
16

कामठी नागपूर दिनांक 4 जुलाई ( प्रतिनिधी)

5 साल की 2 बच्चियों का शोषण करने वाले 58 वर्षीय नराधम को न्यू कामठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह पिछले कई दिनों से बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था. आखिर उसका भांडा फूट गया और परिजनों को घटना का पता चला.

पुलिस से शिकायत की गई, पुलिस ने आरोपी मोहन रूपराव वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया. मोहन परिसर के एक फार्म हाउस का केयर टेकर है. शारीरिक शोषण का शिकार हुईं दोनों बच्चियां चचेरी बहन हैं और 5वीं कक्षा में पढ़ती हैं.

पिछले 2 महीनों से मोहन उन्हें हवस का शिकार बना रहा था. चॉकलेट देने के बहाने उन्हें फार्म हाउस में बुलाता था. दोनों के साथ अश्लील हरकत करता था. 2 दिन पहले परिसर में रहने वाला एक लड़का भी फार्म हाउस पर गया. उसने मोहन को बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया. एक बच्ची की मां को मोहन की करतूतों के बारे में बताया.

महिला ने अपनी बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की. उसने बताया कि मोहन कई बार उन्हें बहाने से फार्म हाउस में बुला चुका है. चचेरी बहन के साथ भी उसने वैसी ही हरकत की. दोनों बच्चियों को लेकर परिजन न्यू कामठी थाने पहुंचे और मोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मोहन को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here