सावनेर नागपूर दिनांक 3 जुलाई ( प्रतिनिधी )
सावनेर के केशव लॉज में शारीरिक संबंध बनाते समय 27 वर्षीय युवक की मौत होने से पूरे परिसर में सनसनी मच गई, 27 वर्षीय मृतक अपने 23 वर्षीय प्रेमिका के साथ लॉज में शारीरिक संबंध बना रहा था
मिली जानकारी के अनुसार धापेवाडा निवासी 27 वर्षीय अजय पराते दोपहर के समय पांढुर्ना निवासी अपने 23 वर्षीय प्रेमिका के साथ केशव लॉज पहुंचा वहां उसने रूम बुक कराया और दोनों रूम में चले गए तकरीबन 1 घंटे बाद युवती दौड़ कर बाहर आई और युवक के अस्वस्थ होने की जानकारी वाज मैनेजर को दी
लॉज का मैनेजर अपने कर्मचारी के साथ रूम में गया तो युवक वृद्धावस्था में दिखाई दिया उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
युवक और युवती जल्द ही शादी करने वाले थे ऐसी जानकारी सामने आ रही है वही युवक की मौत किस कारण हुई ,कही शारीरिक संबंध बनाते समय युवक ने किसी उत्तेजक दवाई का सेवन तो नहीं किया था इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा






