मां बाप बनने वाले है आलिया भट – रणबीर कपूर,कपूर परिवार में जश्न

0
15

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बनने वाले हैं, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं

पहली तस्वीर में अस्पताल के बेड पर लेटी हैं जहां उनके साथ रणबीर कपूर बैठे हैं, और सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर उनकी सोनोग्राफी में बेबी की झलक दिख रही है जिसे आलिया ने रेड हार्ट बनाकर ढका हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट ने शेर, शेरनी और उनके बेबी की तस्वीर शेयर की है।

 

आलिया ने कैप्शन में लिखा है- हमारा बेबी… जल्द आ रहा है।

 

जैसे ही आलिया ने ये पोस्ट शेयर की उन्हें बधाई देने वालों की लाइन लग गई, उनके फैंस और सेलेब्स दोनों पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, करण जौहर, मौनी रॉय समेत कई सेलेब्स ने कमेंट करके एक्ट्रेस को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here