नागपूर दिनांक 27 जून ( महानगर प्रतिनिधी)
महावितरण ने बकाया बिल के 15 फीसदी व चालू (करंट) बिल की 100 फीसदी वसूली करने का फरमान अभियंताओं को जारी किया है। बकायदार बिल भरने में आनाकानी करते हैं, तो इनकी बिजली काटने का निर्देश है।
वितरण केंद्र के अभियंता को खुद आगे आकर बिकाय बिल की वसूली करनी है। संतोषजनक वसूली नहीं होने पर वितरण केंद्र के सहायक अभियंता को जिम्मेदार माना जाएगा। आर्थिक संकट से जूझ रहे महावितरण प्रबंधन ने वसूली मुहिम में तेजी लाने का फरमान जारी किया है।

एक बिल भी बकाया होने पर नोटिस जारी करने को कहा गया है। नोटिस का एसएमएस उपभोक्ता के मोबाइल पर भेजा जा रहा है। महावितरण ने जिले में वसूली मुहिम शुरू कर दी है। मई 2022 तक जितना बिल बकाया है, उसके 15 फीसदी बिल की वसूली हर हाल में करनी है। 15 फीसदी भुगतान नहीं करने वालों की सीधे बिजली काटी जाएगी। इसी तरह चालू बिल 100 फीसदी भरना है।
मिलते हैं 20 दिन :
यानी बिल भुगतान के लिए तीन तारीखें दी जाती हैं। बिल मिलने से लेकर बिल भुगतान की अंतिम तारीख में करीब 20 दिन का समय होता है। इस समयसीमा तक बिल नहीं भरने पर उपभोक्ता के मोबाइल पर नोटिस का एसएमएस आएगा। इसके 15 दिन बाद बिजली काटी जाएगा।
जिन पर एक या दो महीने का बिल बकाया है, उन्हें नोटिस देकर बिल भुगतान करने की सूचना दी जाएगी, जबकि मई 2022 तक बिल नहीं भरने वाले बकायदारों की सीधे लाइन काटने का फरमान है। ऐसे बकायदारों के साथ कोई रहम नहीं किया जाएगा। इन्हें कुल बकाया के 15 फीसदी बिल भरना जरूरी है।






