19 वर्षीय युवती से सडक पर छेडखानी,भाई ने पूछा तो……

0
12

नागपूर दिनांक 27 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

बीच सड़क पर एक अपराधी ने युवती के साथ छेड़खानी की. उसे धमकाने लगा. पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी. भाई ने जवाब-तलब किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर धमकाया. यह घटना पारडी थाना क्षेत्र में हुई.

पुलिस ने 19 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दुर्गानगर, पारडी निवासी अमन उर्फ मुंशी सुखदेव गजभिए (22), हरदीप उर्फ सैराट सुरेश भालेकर (38), अंकित और प्रणित के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

मुंशी परिसर का चर्चित अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और मारपीट सहित गंभीर मामले दर्ज हैं. वह पीड़ित युवती पर एकतरफा प्यार करता है.

शनिवार की दोपहर पीड़िता कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी. घर के समीप ही मुंशी और उसके साथियों ने पीड़िता का रास्ता रोका. मैं तुझसे प्यार करता हूं कहकर मोबाइल नंबर मांगने लगा. बातचीत करने के लिए दबाव डालने लगा.

पीड़िता डर के मारे भागते हुए अपने घर पहुंची. परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसका भाई घर से बाहर निकला तो आरोपी सामने ही खड़े थे.

भाई ने आरोपियों से जवाब-तलब करते हुए फटकार लगाई. मुंशी ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी. मैं 2 मर्डर कर चुका हूं और तीसरा नंबर तेरा है कहकर धमकाने लगा.

भाई का दोस्त बीचबचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए. पीड़ित परिवार ने पारडी पुलिस से शिकायत की. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here