नागपूर में करोड़ों रुपये की व्हेल मछली की उलटी जब्त

0
9

नागपूर दिनांक 19 जून (महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर में करोड़ों रुपए की व्हेल मछली की उल्टी मतलब एम्बरग्रीस जब्त की गई इस मामले में वन विभाग ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार चार आरोपियों में अरुण गुंजाल, पवन गजघाट, राहुल दुपारे और प्रफुल्ल मतला हैं।

नागपुर में जब्त किए गए एम्बरग्रीस की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। एम्बरग्रीस मामले का धागा चेन्नई तक जाने की संभावना है।

एम्बरग्रीस एक बहुत ही दुर्लभ पदार्थ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत अरबों में है। इसे ओशन गोल्ड या फ्लोटिंग गोल्ड भी कहा जाता है। एम्बरग्रीस का उपयोग विशेष रूप से महंगे परफ्यूम और दवाओं के लिए किया जाता है।

पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

वन अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नागपुर में व्हेल उल्टी तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है।मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने जाल बिछाया. इस दौरान पुलिस ने नागपुर शहर के गणेशपेठ इलाके में चार लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अरुण गुंजाल, पवन गजघाट, राहुल दुपारे और प्रफुल्ल मतला को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक दुर्लभ एम्बरग्रीस जब्त की गई। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तस्करों की पड़ताल करने पर यह बात सामने आ रही है कि इस मामले का तार चेन्नई तक का है। वन विभाग ने कहा कि जब्त एम्बरग्रीस की बाजार कीमत करोड़ोंं में है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here