16 वर्षीय नेत्रहीन किशोरी पर घर में घुसकर बलात्कार,आरोपी की जमकर धुनाई

0
7

नागपूर दिनांक 20 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

जरीपटका थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में नेत्रहीन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

प्रकरण सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष फैल गया. कुछ लोगों ने शराबी को पकड़कर अच्छी धुनाई की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़ा गया आरोपी विनोद नारायण नरडवार (55) बताया गया. पीड़ित किशोरी नेत्रहीन है. वह घर पर ही रहती हैं. मां और भाई नौकरी करते हैं. शनिवार की दोपहर 1 बजे वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान विनोद उसके घर में घुसा. जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

आवाज से पीड़िता ने विनोद को पहचान लिया. शाम को मां काम से घर लौटी. पीड़िता ने अपने ऊपर हुए अत्याचार की जानकारी दी और विनोद का नाम बताया.

परिसर के नागरिकों को भी घटना का पता चला. सभी विनोद को खोजने लगे. वह परिसर में ही एक पत्थर पर शराब के नशे धुत पड़ा था. नागरिकों ने उसकी धुनाई कर नशा उतार दिया. तब तक पुलिस को घटना की जानकारी मिल चुकी थी. जरीपटका के थानेदार संतोष बाकाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

भीड़ से विनोद को छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया. पिटाई से विनोद की हालत बिगड़ चुकी थी. उसे तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया और उपचार जारी है. पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here