ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स नागपुर में,शो स्टॉपर नेहा शर्मा ने बिखेरा जलवा

0
10

नागपुर दिनांक 18 जून (प्रतिनिधी)

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स, एक यूनीक ट्रेवलिंग एक्‍सपिरियंशल प्रोपर्टी फैशन और स्‍टाइल के जरिये शहर की असली भावना का जश्न मनाते हुए ऑरेंज सिटी-नागपुर पहुंच गई है।

एक ऐसी भावना जिसकी गूंज प्राइड से निकलती है और आज के क्रिएटर्स को कल का आईकॉन बनने के लिए प्रेरित करती है। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स के लिए ‘मेड ऑफ नागपुरी जेस्ट’ अडिशन ऐसी शाम लेकर आया है जिसमें फैशन, संस्कृति और संगीत के संगम के साथ, नागपुर के शानदार जोश का जश्न मनाता है।

मेजेस्टिक रैडिसन, नागपुर में एक शानदार शाम के जरिये शहर के बेहतरीन रंगों को जीवंत करने वाली कोई और नहीं, बल्कि मशहूर डिजाइनर निकिता म्हैसालकर थीं। उन्‍होंने काफी महीन कारीगरी से तैयार किए गए परिधानों के माध्‍यम से अपने सिग्नेचर बोहेमियन प्रिंट और यूनीक मोज़ाइक का प्रदर्शन किया, जो शहर की विविध संस्कृतियों के संगम से प्रेरणा लेते प्रतीत होते हैं ।

नागपुर के विशिष्ट और उत्कृष्ट शिल्प कौशल के एक असली जश्‍न के शो में तबला कलाकार मुद्रा कुमार और शहर के अपने डीजे तनिष्क ने अपनी मनोरम बीट्स से चार चांद लगा दिए- जिन्होंने मिलकर एक पावर-पैक लाइव परफारमेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शो के अंत में एक्‍टर नेहा शर्मा ने अपना जलवा दिखाया, जिन्होंने डिजाइनर द्वारा तैयार एक सुंदर ड्रेस में दर्शकों को सम्‍मोहित कर दिया। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स का ‘मेड ऑफ नागपुरी जेस्ट’ अडिशन शहर की जीवंत आधुनिकता के साथ मिली-जुली विरासत का एक सच्चा उत्सव था।

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स के लिए ‘मेड ऑफ नागपुरी जेस्ट’ अडिशन शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत – इसके रसीले, स्‍वादिष्‍ट संतरों और टेराकोटा ब्राउन की भरपूर पैदावार का जश्न मनाता है – ये सभी डिजाइनर निकिता म्हैसालकर के लिए अहम हैं।

कलेक्‍शन में विंटेज ग्राफिक मोज़ाइक शामिल हैं जो नागपुर शहर की कला, आर्किटेक्‍चर और डिजाइन के समृद्ध इतिहास को बयां करते हैं। इस शानदार शाम को शहर के मशहूर और जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से और भी शानदार बनाया। फैशन वॉक ने तो सच में मेहमानों को मंत्रमुग्ध और इंगेज कर दिया।

क्रिएटिव फील्‍ड की विविध प्रतिभाओं को शामिल करते हुए प्राइड के इस यूनीक शोकेस के माध्यम से, ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स 2022, सभी को विशेष रूप से युवाओं को अपनी प्रामाणिक और व्यक्तिगत यात्रा का जश्न मनाने और गर्व करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

शाम में ऐसे कई व्यक्ति थे, जो अपनी पसंद पर गर्व करते हैं, कंफर्टेबल फील करते हैं और सबसे जरूरी बात यह है कि वे खुद पर यकीन रखते हैं – वास्तव में एक ऐसा जीवन जी रहे हैं जो ‘मेड ऑफ प्राइड’ है।

डिजाइनर निकिता म्हैसालकर ने अपने क्यूरेशन के बारे में कहा, “मेरा दिल गर्व से भर जाता है जब मैं ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स” के ‘मेड ऑफ नागपुरी जेस्ट अडिशन में अपने शहर नागपुर का प्रतिनिधित्व करती हूं।

यह युवाओं के लिए अपने जुनून को पूरा करने और उनकी प्रामाणिकता का जश्न मनाने के लिए एक सच्‍चा प्रेरक प्‍लेटफार्म है। मुझे हमेशा नए विचारों के साथ प्रयोग करने का शौक रहा है। यह वही है जो मेरी क्रिएटीविटी को मंच प्रदान करता है और मुझे अपने क्राफ्ट को निखारने के लिए प्रेरित करता है। ”

अभिनेत्री नेहा शर्मा ने ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स के साथ अपनी एसोसिएशन पर कहा, “नागपुर देश भर में चल रही विविध संस्कृतियों के जीवंत समागम का प्रतिनिधित्व करता है। आज, निकिता म्हैसालकर के डिजाइन इस जीवंत भावना को दर्शा रहे हैं, और मैं शहर के इस जश्‍न के लिए ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स में रैंप पर चलने के लिए काफी रोमांचित हूं।”

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स के साथ अपनी एसोसिएशन पर, मुद्रा कुमार और डीजे तनिष्क ने कहा, “नागपुर में क्‍लासिकल और मॉडर्न दोनों तरह के संगीत की समृद्ध विरासत है, और इसने हमें अपनी संगीत यात्रा के लिए प्रेरित किया है। हम ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स में अपने संगीत और अपने भावों को व्‍यक्‍त करने के लिए रोमांचित हैं। यह एक ऐसा मंच जो स्थानीय कलाकारों की क्रिएटीविटी और संस्कृति का जश्न मनाता है।”

नागपुर के बाद, ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नाइट्स 2022 इंदौर और करनाल के लिए अपनी यात्रा जारी रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here