नागपूर के कार्तिक जायसवाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
18

नागपूर दिनांक 15 जून ( प्रतिनिधी )

नागपुर के 21 वर्षीय कार्तिक जायसवाल ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कार्तिक ने एक घंटे में 3331 पुशअप कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेनियल स्कली के नाम था। उन्होंने उसी साल रिकॉर्ड बनाया था।

कार्तिक ने एक घंटे में 3331 पुशअप कर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा इससे पहले भी कार्तिक ने एक मिनट में सबसे ज्यादा टाइल्स लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा था

कार्तिक जायसवाल एक एमएमए फाइटर इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर फिटनेस प्लेयर हैं। एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप्स करने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कार्तिक पिछले पांच साल से रोजाना 6 घंटे से ज्यादा प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब कार्तिक ने घोषणा की कि वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेनियल स्कली के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो डेनियल स्कली ने कहा था कि कोई भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकता, जिसके बाद कार्तिक ने एक घंटे में 3331 पुशअप मारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

*कार्तिक के रिकॉर्ड से फिटनेस के क्षेत्र में भारत का दबदबा:-*

कार्तिक ने एक घंटे में 3,331 पुशअप कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि काफी कठिन मानी जाती है। इसके लिए कार्तिक पिछले दो साल से जिम में स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं। साथ ही 6 घंटे का अभ्यास भी उनके दैनिक जीवन का हिस्सा है। वह एक घंटे ध्यान भी करता है।

नागपुर के कार्तिक जयसवाल ने यह रिकॉर्ड स्थापित कर ना केवल नागपुरवासियों का बल्कि पूरे भारत का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here