शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

0
9

कामठी नागपूर दिनांक 14 जून ( प्रतिनिधी)

शादी का झांसा देकर युवक अपनी प्रेमिका को हवस का शिकार बनाता रहा. बाद में विवाह करने से मुकर गया. न्यू कामठी पुलिस ने 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपी कामठी निवासी अतुल प्रभाकर खुरपड़ी (28) बताया गया.

अतुल और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं. अक्टूबर 2018 में अतुल ने पीड़िता से दोस्ती की. मित्रता प्रेम संबंधों में बदल गई. अतुल ने पीड़िता को विवाह का भरोसा दिलाया. अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.

शादी की बात करने पर वह पीड़िता को टाल देता था. 2 महीने पहले उसने अचानक युवती से दूरी बना ली. विवाह करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अतुल को गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here