व्यापारी के ऑटो पार्ट गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध,6 लाख …..

0
11

नागपूर दिनांक 14 जून ( शहर प्रतिनिधी)

नंदनवन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक व्यापारी के ऑटो पार्ट के गोदाम में सेंध लगाई. पुलिस ने मिरे लेआउट निवासी देवेंद्र लक्ष्मण सिंह बैस (50) की शिकायत पर मामला दर्ज किया.

देवेंद्र अपने घर के समीप ही न्यू गिन्नी वर्ल्ड नाम से टू-ह्वीलर वाहनों के स्पेयर पार्ट की दूकान चलाते हैं. वहीं उनका गोदाम भी है.

रात को वह गोदाम पर ताला लगाकर घर गए थे. देर रात अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया. ड्रावर में रखे 5.57 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए.

देवेंद्र ने गोदाम में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे लेकिन आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी कर लिया.

सुबह देवेंद्र को गोदाम में चोरी होने का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की. नंदनवन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here