बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया है. बता दें कि शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे के सिद्धांत बेटे है. वो एक्ट्रेस के बड़े भाई है.
सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. एमजी रोड पर एक होटल में रविवार रात को एक पार्टी में उनपर ड्रग्स लेने का आरोप है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो, पुलिस ने गुप्त सूचना पर उस होटल में रेड मारा, जहां पार्टी हो रही थी.
इस दौरान सिद्धांत कपूर के समेत छह लोगों का ड्रग्स टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया, जिसमें एक्टर पॉजेटिव पाए गए. गौरतलब है कि सिद्धांत ने फिल्म शूटआउट एट वडाला, अग्ली, जज्बा, हसीना पारकर और भूत – पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप जैसी फिल्मों में काम किया है. पिछली बार वो फिल्म चेहरे में नजर आए थे.






