नागपूर दिनांक 13 जून ( शहर प्रतिनिधी)
ठेकेदार ने महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना इमामवाड़ा थानांतर्गत हुई। ठेकेदार फरार है। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पहले पति को शराब पिलाई और उसे मटन लेने भेजा : पीड़ित 29 वर्षीय महिला है। आरोपी ठेकेदार राज अहमद उर्फ जहीर, सदर निवासी है। ठेकेदार सहेली का मित्र होने से पीड़िता उसे पहचानती है। आरोपी राज अहमद ने पहले पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल किया, फिर उससे िमत्रता करने का प्रयास िकया।
जब सफल नहीं हुआ, तो उसने पीड़िता को मिहान में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी के बारे में बात करने वह पीड़िता के घर गया। घर में उसके पति को शराब पिलाई। पश्चात मटन पार्टी करने का झांसा देकर पति को मटन लेने के लिए भेजा।
पति बाहर जाने के बाद ठेकेदार ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास िकया। पीड़िता ने शोर मचाया, तब पड़ोसी रिश्तेदार महिला आई, तो उसे देखकर आरोपी ठेकेदार भाग खड़ा हुआ।






