सैफ को हर दशक में हुआ बच्चा, सैफ से कहा अब ऐसा नहीं करना है: करीना कपूर

0
11

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दोनों बेटों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने हुआ रहते है  कुछ वक़्त पहले ही करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जेह है और अब तो वो एक साल का भी हो गया है

सैफ अली खान की यह चौथी औलाद है सैफ अली खान ने पहले अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी तब उनसे सारा और इब्राहिम 2 बच्चे हुए थे  ख़ास बात तो यह है की सैफ अली खान 20वें, 30वें, 40वें और 50वें दशक में पिता बने हैं।

कूछ वक़्त पहले करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में सैफ अली खान के पिता बनने को लेकर बड़ी बात बताई थी और इससे कयास लगाए जाने लगे की करीना फिर से मां बनने वाली है

जानते है की पूरी बात क्या हुई थी क्या सच में करीना कपूर एक और बच्चे को जन्म देने वाली हैं इस बारें में बात करते हुआ करीना कपूर ने कहा ‘सैफ अली खान का हर दशक में एक बच्चा होता है। बीस, तीस, चालीस और अब पचास में। मैंने उनसे कहा है कि तुम्हारे साठ के दशक में ऐसा नहीं करना है’।

उन्होंने आगे कहा ”मुझे लगता है कि सैफ जैसा व्यापक दिमाग वाला इंसान ही चार बच्चों का पिता हो सकता है जो बहुत अलग स्टेज में हैं। वह अपना समय उन सभी को देते हैं। और अब, जेह के साथ हम इसे संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं।, ‘हमने एक समझौता किया है कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग करेंगे, तो मैं कोशिश करूंगीं संभाले की और मैं उस वक्त काम नहीं करूंगी।’ यह बात हुई थी

करीना कपूर के काम की बात करे तो वो जल्द फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं जिसमे उनके साथ में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी होने वाले है यह फिल्म काफी सालो से सुर्खियों में बनी हुई है यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होने वाली है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here