नागपूर दिनांक 26 मई ( महानगर प्रतिनिधी)
अग्रवाल समाज की संस्था श्री अग्रसेन मंडल, नागपूर द्वारा निशुल्क अग्रवाल युवक – युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन 16 एवं 17 जुलाई को श्री अग्रसेन भवन, रवीनगर, नागपूर में आयोजित किया जा रहा है।
परिचय सम्मेलन को मुर्त रूप देने, एवं सुचारू व्यवस्था हेतू श्री अग्रसेन भवन, गांधीबाग, में कार्यालय का उद्घाटन, अध्यक्ष शिवकिसन अग्रवाल (हल्दीराम ग्रुप) द्वारा किया गया।
यह कार्यालय प्रतिदिन शुरू रहेगा। साथ ही परिचय सम्मेलन के पदाधिकारी भी उपस्थीत रहेगें। सम्मेलन प्रमूख ने नागपूर के परिचय सम्मेलन की अपार सफलता एवं कोवीड नियंत्रण कि वजह से दो वर्षो बाद इसका पुर्वारूप से निशुल्क आयोजन समाज भाइयों के लिये किया जा रहा है।
निशुल्क रजीस्ट्रेशन से लेकर खान- पान आवास की सुव्यवस्था समिती द्वारा कि जा रही हैं। वैवाहिक योग्य युवक-युवतीयों के बायोडाटा जल्द श्री अग्रसेन भवन, गांधीबाग, नागपूर में प्रेषित करे ऐसा आह्वान समिति द्वारा किया गया
इस वर्ष नारी शक्ती बहू संख्या में उपस्थीत थी। एवं परिचय सम्मेलन को पुर्ण सकल बनाने हेतु अति उत्साहीत है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य पदाधिकारीयों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये। अंत मे संयोजक श्री दिपक अग्रवाल मिल रोड ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस परिचय सम्मेलन को सफल बनाने हेतू सम्मेलन प्रमुख अनंतकुमार अग्रवाल (मुगलसरायवाले), उपसम्मेलन प्रमुख रामानंद अग्रवाल (मंत्री श्री अग्रसेन मंडल), संयोजक वेणुगोपाल अग्रवाल, दिपक अग्रवाल, संयोजिका शकुंतला देवीसहाय अग्रवाल एवं सहसंयोजक आनंद मेहाडीया, संजय पचेरीवाला, लक्ष्मीकांत अग्रवाल एवं समस्त अग्रवाल समाज कार्यकारिणी समिती, प्रयासरत है।






