अब मेट्रो प्रत्येक रविवार को रात 10 बजे तक चलेगी

0
10

नागपुर दिनांक 26 मई ( शहर प्रतिनिधी)

महामेट्रो द्वारा 29 मई, 2022 से एक्वा और ऑरेंज लाइन पर प्रत्येक रविवार को मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है । संशोधित टाइम टेबल के अनुसार दोनों मार्गों पर टर्मिनल स्टेशन से अंतिम मेट्रो ट्रेन रात 9.30 बजे की बजाय रात 10 बजे तक चलेगी ।

यात्रियों की लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए समय में परिवर्तन किया गया हैं । रविवार को छुट्टी के कारण यात्री खरीदारी या काम के अन्य स्थानों पर जाते है । मेट्रो यात्रियों की मांग के अनुसार मेट्रो सेवा रात 9.30 बजे के बजाय रात 10 बजे तक की गई है ।

रविवार सहित पूरे दिन सुबह साढ़े 6.30 से रात 9.30 बजे तक यात्री सेवा चलती थी, लेकिन अब इस रविवार को मेट्रो सेवा रात 10 बजे तक चलेगी । *रविवार को सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हर 20 मिनट में मेट्रो सेवा और दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक हर 15 मिनट में और रात 9 से 10 बजे के बीच हर 20 मिनट में मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी ।*

उल्लेखनीय है की मेट्रो सेवा में बदलाव केवल रविवार के लिए ही किया गया है और अन्य दिनों में मेट्रो सेवाएं और समय पहले की तरह ही रहेगा, यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है । महामेट्रो की और से यात्रियों से रविवार को रात दोनों मार्ग पर रात 10 बजे तक चलने वाली मेट्रो सेवा का लाभ लेने की अपील की गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here